Home Crime कर्नाटक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 लोग गिरफ्तार

कर्नाटक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 लोग गिरफ्तार

0
कर्नाटक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 लोग गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

4 held in Karnataka school girl gang-rape case - Bengaluru News in Hindi




दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक) । कर्नाटक पुलिस ने 16 वर्षीय स्कूली छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी रविवार को दी। दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक सोनवणे ऋषिकेश भगवान ने कहा कि एक आरोपी लड़की को फेसबुक के जरिए जानता था। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर, जो उसके दोस्त हैं, लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में कापू निवासी केएस शरथ शेट्टी, मारुति मंजूनाथ, लॉज सतीश और इदयात उल्ला शामिल हैं। सभी लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

फेसबुक के जरिए पीड़िता को जानने वाला आरोपी शरत शेट्टी उससे अक्सर फोन पर बात करता था। उसने उसे अपने रिश्तेदार मारुति मंजूनाथ से भी मिलवाया है। मंजूनाथ ने पीड़िता को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भी भेजे और वीडियो कॉल भी किए। इसका खुलासा जांच में हुआ।

आरोपी शरथ शेट्टी ने लड़की को कस्बे में आने को कहा और एक लॉज में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि उसके दोस्त इदयात उल्ला ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। एक अन्य आरोपी सतीश ने लॉज की व्यवस्था की और लड़की का यौन शोषण भी किया।

इस घटना का पता तब चला, जब छात्रा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आई। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8.15 बजे जब वह बंतवाल कस्बे के बस स्टॉप के पास स्कूल जा रही थी तो आरोपी कार में सवार होकर आए।

लड़की ने शिकायत में उल्लेख किया है कि बात करते हुए आरोपी ने उसे चॉकलेट दी और जब तक वह चॉकलेट अपने बैग में रखती, तब तक वह बेहोश हो गई।

लड़की ने प्रारंभिक जांच में पुलिस को बताया, जब उसे होश आया तो वह बेड पर थी और आरोपी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने फिर से अपनी चेतना खो दी और जब उसे होश आया, तो लड़की ने खुद को कार में पाया। आरोपी ने उसे बंतवाल कस्बे के पास छोड़ दिया और पीड़िता अपनी मां को फोन कर घर पहुंच गई।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रमिला नायडू ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग को आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने और पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। आगे की जांच जारी है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here