Home Crime जयपुर में महामारी उल्लंघन पर वसूला 1.12 करोड़ का जूर्माना

जयपुर में महामारी उल्लंघन पर वसूला 1.12 करोड़ का जूर्माना

0
जयपुर में महामारी उल्लंघन पर वसूला 1.12 करोड़ का जूर्माना

[ad_1]

1 of 1

Penalty of 1.12 crore recovered on epidemic violations in Jaipur - Jaipur News in Hindi




जयपुर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जयपुर शहर में लॉकडाउन 5.0 के राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से गुरुवार तक कुल 86 हजार 664 कार्यवाही कर 1 करोड़ 12 लाख 20 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

इन अपराधों पर कार्रवाई :

सार्वजनिक स्थान व कार्यस्थल पर फेस मास्क नहीं पहनने पर अब तक 18 हजार 843 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 37 लाख 68 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया।

दुकानदारों की ओर से ऐसे व्यक्ति को विक्रय किया, जिन्होंने फेस मास्क नहीं पहन रखा था। इसके विरूद्ध 1 हजार 558 कार्यवाही कर 7 लाख 79 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

सार्वजनिक स्थान पर लोगों के थूकने पर 77 कार्यवाही करते हुए 15 हजार 400 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने को लेकर 62 कार्यवाही की गई, जिसमें 31 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

पान, गुटखा या तम्बाकू विक्रय करने पर कुल 17 कार्यवाही कर 16 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

सार्वजनिक स्थान पर न्यूनतम 6 फीट की सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर 66 हजार 107 कार्यवाही करते हुए 66 लाख 10 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Web Title-Penalty of 1.12 crore recovered on epidemic violations in Jaipur



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here