Home Crime उत्तर प्रदेश में पिता-पुत्र ने अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया, दोनों गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में पिता-पुत्र ने अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया, दोनों गिरफ्तार

0
उत्तर प्रदेश में पिता-पुत्र ने अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया, दोनों गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

Father and son hoisted Pakistan flag at their house in Uttar Pradesh, both arrested - Muradabad News in Hindi




मुरादाबाद (यूपी)। उत्तर प्रदेश में पिता-पुत्र ने अपने आवास पर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। इसके बाद पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आवास पर पाकिस्तानी झंडा फहराए जाने का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने झंडा हटवाया और दोनों को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना भगतपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कपड़ा व्यवसायी रईस के घर पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रईस के घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लहराता हुआ पाया। पुलिस ने सबूत के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की और बाद में झंडा हटा दिया।

इसके बाद पुलिस ने रईस और उसके बेटे सलमान को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए और 153बी के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस पूछताछ के अलावा इनकी जांच स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) भी कर रही है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Web Title-Father and son hoisted Pakistan flag at their home in Uttar Pradesh, each arrested


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here