Home Crime ओडिशा में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

0
ओडिशा में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

Rape of mentally challenged woman in Odisha, accused arrested - Bhubaneswar News in Hindi




भुवनेश्वर। ओडिशा के नयागढ़ जिले के इतामाती इलाके में 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया है। इतना ही नहीं आरोपी ने उस पर चाकू से भी हमला किया।

बुधवार को पीड़िता एक घर के बरामदे में सो रही थी, तभी यह घटना हुई। गुरुवार सुबह, स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने पीड़िता को खून से लथपथ देखा और उसे जिला मुख्यालय अस्पताल (नयागढ़) ले गए।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान सूर्यकांत मोहंती उर्फ ​​पांडा के रूप में हुई है। नयागढ़ के एसडीपीओ स्नेहासिस साहू ने कहा, ”पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार रात एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here