Home Crime कर्नाटक: एक साल से अधिक समय तक लड़की से रेप करने के आरोप में 5 गिरफ्तार

कर्नाटक: एक साल से अधिक समय तक लड़की से रेप करने के आरोप में 5 गिरफ्तार

0
कर्नाटक: एक साल से अधिक समय तक लड़की से रेप करने के आरोप में 5 गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

Karnataka: 5 arrested for raping girl for over a year - Bengaluru News in Hindi




बेंगलुरु।कर्नाटक पुलिस ने राज्य के कोलार जिले में एक नाबालिग लड़की को फंसाने और एक साल से अधिक समय तक उसका बलात्कार करने के मामले में शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि मामला कोलार के पास केजीएफ तालुक का है। एक ही गांव के रहने वाले सभी आरोपियों ने लड़की को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामला तब सामने आया जब माता-पिता उसे स्वास्थ्य जांच के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर पीड़िता ने अपराध के बारे में खुलासा किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का इलाज केजीएफ अस्पताल में चल रहा है।

लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here