Home Crime कर्नाटक में छात्रों को नशीला पदार्थ मिला चॉकलेट बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

कर्नाटक में छात्रों को नशीला पदार्थ मिला चॉकलेट बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

0
कर्नाटक में छात्रों को नशीला पदार्थ मिला चॉकलेट बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

Two arrested for selling drug-laced chocolates to students in Karnataka - Bengaluru News in Hindi




मंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु शहर में नशीले पदार्थ मिली चॉकलेट बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि छात्र और युवा नके मुख्य निशाने पर थे।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के 45 वर्षीय बेचन सोनार और मंगलुरु के 49 वर्षीय मनोहर शेट के रूप में हुई है।

आरोपियों को मंगलुरु दक्षिण पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, सोनार ने एक छोटा सा स्टॉल लगाया था और नशीले पदार्थ मिला चॉकलेट बेचता था।

चॉकलेट ‘महाशक्ति मुनक्का’, ‘बम बम मुनक्का वटी’, ‘पावर मुनक्का वटी’ और ‘आनंद चूर्ण’ के नाम से बेचा जा रहा था।

पुलिस ने 5500 रुपए कीमत की चॉकलेट जब्त कर ली। सोनार ने मंगलुरु में हाईलैंड जंक्शन के पास अपना स्टॉल लगाया था। एक अन्य आरोपी मनोहर मंगलुरु उत्तर पुलिस स्टेशन की सीमा में कार स्ट्रीट से संचालित होता था।

पुलिस ने उसके पास से तीन बोरियों में रखे 48 हजार रुपये कीमत के चॉकलेट जब्त किये।

सैंपल लैब में भेज दिए गए हैं। आरोपियों ने इन्हें कॉलेज के छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं को बेच दिया। पुलिस सप्लायर को पकड़ने और नेटवर्क तोड़ने के लिए भी जांच कर रही है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Web Title-Two arrested for promoting drug-laced sweets to college students in Karnataka


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here