Home Crime कर्नाटक में दहेज मांगने पर दूल्हे को भेजा गया जेल

कर्नाटक में दहेज मांगने पर दूल्हे को भेजा गया जेल

0
कर्नाटक में दहेज मांगने पर दूल्हे को भेजा गया जेल

[ad_1]

1 of 1

Groom sent to jail for demanding dowry in Karnataka - Bengaluru News in Hindi




बेलगावी (कर्नाटक)। कर्नाटक के बेलगावी जिले में दहेज मांगने के आरोप में एक दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मामला खानापुर शहर का है। आरोपी व्यक्ति को हिंडाल्गा जेल भेज दिया गया। जेल में बंद दूल्हे की पहचान सचिन पाटिल के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, दुल्हन के परिवार द्वारा दूल्हे को 50 ग्राम सोना और एक लाख रुपये नकद देने पर सहमति बनी। जैसे ही शादी की तारीख करीब आई, दूल्हे के परिवार ने 100 ग्राम सोना और 10 लाख रुपये नकद की मांग की।

जब दुल्हन के परिवार ने उनकी नई मांग पूरी करने से इनकार कर दिया तो आरोपी सचिन पाटिल ने शादी से मना कर दिया।

दुल्हन के परिवार, जिसने शादी की सारी व्यवस्थाएं की थीं, ने दूल्हे के खिलाफ खानापुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here