Home Crime कैब ड्राइवर ने बेंगलुरु में महिला से किया रेप, गिरफ्तार

कैब ड्राइवर ने बेंगलुरु में महिला से किया रेप, गिरफ्तार

0
कैब ड्राइवर ने बेंगलुरु में महिला से किया रेप, गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

Cab driver raped woman in Bangalore, arrested - Bengaluru News in Hindi




बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को एक कैब ड्राइवर को एक महिला यात्री से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान केआर पुरम के पास अवलाहल्ली निवासी देवराजुलु के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच की है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस.मुरुगन ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त ने मौके का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता अपने दोस्त के यहां से घर लौट रही थी, जब यह घटना हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने अपने दोस्त के यहां पार्टी की। उसने नशे की हालत में कैब बुक की और उसमें सवार हो गई। जब वह अपने गंतव्य पर पहुंची तो वह सो रही थी।

आरोपी चालक ने स्थिति का फायदा उठाते हुए वाहन को उसके घर के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर, उसका यौन शोषण किया।

महिला ने रेपिस्ट से लड़ाई की और उसका फोन छीन लिया। सूत्रों ने कहा कि उसने शोर मचाया और आरोपी वहां से भागने में कामयाब रहा।

पीड़िता ने घर पहुंचकर क्षेत्राधिकारी जेसी नगर पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे पता चला कि वाहन करीब 20 मिनट तक सुनसान जगह के पास एक स्थान पर खड़ा था। उन्होंने अन्य सबूत भी जुटाए।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया है। पुलिस मेडिकल जांच कराएगी।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here