Home Crime जयपुर पुलिस ने वसूला 2.77 करोड़ रुपए का जूर्माना

जयपुर पुलिस ने वसूला 2.77 करोड़ रुपए का जूर्माना

0
जयपुर पुलिस ने वसूला 2.77 करोड़ रुपए का जूर्माना

[ad_1]

1 of 1

Jaipur Police recovered Rs 2.77 crore - Jaipur News in Hindi




जयपुर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जयपुर शहर में लॉकडाउन 5.0 के राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बुधवार तक कुल 84 हजार 580 कार्यवाही कर 1 करोड़ 9 लाख 81 हजार 400 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। वहीं, जयपुर कमिश्नरेट की ओर से लॉक डाउन का उल्लघंन कर वाहनों की आवाजाही को लेकर 18 हजार 494 वाहनों को जब्त किया। जिसके एवज में 1 करोड़ 67 लाख 89 हजार 550 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जयपुर कमिश्नरेट ने कुल 2 करोड़ 77 लाख 70 हजार 950 रुपए का जूर्माना वसूल किया है।

इन अपराधों पर कार्रवाई :

सार्वजनिक स्थान व कार्यस्थल पर फेस मास्क नहीं पहनने पर अब तक 18 हजार 554 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 37 लाख 10 हजार 800 रुपए जुर्माना वसूला गया।

दुकानदारों की ओर से ऐसे व्यक्ति को विक्रय किया, जिन्होंने फेस मास्क नहीं पहन रखा था। इसके विरूद्ध 1 हजार 556 कार्यवाही कर 7 लाख 78 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

सार्वजनिक स्थान पर लोगों के थूकने पर 77 कार्यवाही करते हुए 15 हजार 400 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने को लेकर 59 कार्यवाही की गई, जिसमें 29 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया।

पान, गुटखा या तम्बाकू विक्रय करने पर कुल 17 कार्यवाही कर 16 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

सार्वजनिक स्थान पर न्यूनतम 6 फीट की सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर 64 हजार 317 कार्यवाही करते हुए 64 लाख 31 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

यहां इतने वाहन जब्त और वसूला जुर्माना –

जयपुर कमिश्नरेट के उत्तर जिले में 2 हजार 22 वाहन जब्त किए गए। जुर्माना में 2 लाख 77 हजार 150 रुपए वसूले गए।

जयपुर कमिश्नरेट के दक्षिण जिले में 3 हजार 122 वाहन जब्त कर 67 लाख 800 रुपए जुर्माना वसूला गया।

जयपुर कमिश्नरेट के पूर्व जिले में 4 हजार 348 वाहनों को जब्त किया गया। जुर्माना के तहत 1 करोड़ 74 लाख 5 हजार 450 रुपए वसूला गया है।

जयपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जिले में 6 हजार 778 वाहनों को जब्त कर 1 करोड़ 48 लाख 1 हजार 450 रुपए जुर्माना वसूला गया।

जयपुर कमिश्नरेट में यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 हजार 224 वाहनों को जब्त किया गया। जुर्माना के तहत 1 करोड़ 26 लाख 14 हजार 700 रुपए वसूला गया।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Web Title-Jaipur Police recovered Rs 2.77 crore



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here