Home Crime जयपुर में 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, मार्शल आर्ट टीचर गिरफ्तार

जयपुर में 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, मार्शल आर्ट टीचर गिरफ्तार

0
जयपुर में 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, मार्शल आर्ट टीचर गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

13-year-old girl raped in Jaipur, martial arts teacher arrested - Jaipur News in Hindi




जयपुर। गलतागेट थाना इलाके में तेरह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर दुष्कर्म मामले में आरोपित मार्शल आर्ट टीचर को गिरफ्तार किया है।

एसीपी (रामगंज) सुरेश चन्द जागीड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार (19) जनकपुर नेपाल हाल बासबदनपुरा गलतागेट का रहने वाला है। 23 सितम्बर को गलतागेट निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी इलाके में स्थित मार्शल आर्ट क्लास लगाने वाले अमित कुमार के पास मार्शल आर्ट सीखने जाती थी।

करीब 7 माह पूर्व आरोपित टीचर अमित कुमार ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बार-बार परेशान करने पर पीडि़ता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपित मार्शल आर्ट टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्रकरण में शुक्रवार दोपहर आरोपित अमित कुमार को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here