Home Crime झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप

झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप

0
झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप

[ad_1]

1 of 1

Gang rape with Spanish woman in Dumka, Jharkhand - Dumka News in Hindi




दुमका । झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्पेन की एक महिला से शुक्रवार देर रात गैंगरेप किया गया। राज्य पुलिस मुख्यालय के एक आला अफसर ने यह जानकारी दी।

सूत्रों का कहना है कि महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई है। शुक्रवार की रात यह दंपति बाइक पर दुमका होते हुए भागलपुर के लिए निकला। रात करीब 12 बजे वे हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रुके थे। इसी दौरान आठ से दस लोग पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप किया। सूचना है कि पति-पत्नी के साथ मारपीट भी की गई।

महिला को देर रात हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया, जहां दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार भी पहुंचे। तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। दंपति स्पेन से पाकिस्तान और बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचा था ।

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here