Home Crime दस साल के लड़के ने पोर्न देखकर सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

दस साल के लड़के ने पोर्न देखकर सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

0
दस साल के लड़के ने पोर्न देखकर सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

[ad_1]

1 of 1

10-yr-old watches porn, rapes 7-yr-old girl in UP - Kanpur News in Hindi




कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, एक 10 वर्षीय लड़के ने मोबाइल फोन पर पोर्न देखकर 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी (एसएचओ) पंकज मिश्रा ने कहा कि, “लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम का आरोप लगाया गया है।”

लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया। वहीं लड़की के पिता ने कहा कि वह तीसरी कक्षा की छात्रा है और घटना के वक्त घर में अकेली थी। जब माता-पिता घर वापस आए, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि, परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने कहा, “नाबालिग लड़के ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार के मोबाइल फोन पर पोर्न देखा, जिसके बाद उसने यह अपराध को अंजाम दिया।”

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here