Home Crime दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में एक बाबा को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में एक बाबा को किया गिरफ्तार

0
दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में एक बाबा को किया गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

Delhi Police arrested a Baba in sexual harassment case - Delhi News in Hindi




नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न की दो शिकायतें मिलने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान विनोद कश्यप (33) के रूप में हुई है, जो शहर के ककरोला इलाके में माता मसानी चौकी दरबार चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक, उसका एक यूट्यूब अकाउंट भी है, जिसके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।

कश्यप की गिरफ्तारी द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में दर्ज दो यौन उत्पीड़न मामलों के बाद हुई है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि दोनों मामलों में यह आरोप लगाया गया है कि उसने समस्याओं में मदद करने के बहाने महिला भक्त को बुलाया और उनसे कहा कि गुरु सेवा करनी होगी। इसके बाद उसने महिला का यौन उत्पीड़न किया और शिकायतकर्ता को घटना का खुलासा न करने की धमकी दी।

उन्‍होंने कहा कि हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here