Home Crime दिल्ली में नाबालिग युवक को गोली मारी, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली में नाबालिग युवक को गोली मारी, पुलिस ने शुरू की जांच

0
दिल्ली में नाबालिग युवक को गोली मारी, पुलिस ने शुरू की जांच

[ad_1]

1 of 1

Minor youth shot dead in Delhi, police starts investigation - Delhi News in Hindi




नई दिल्ली। दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में अज्ञात लोगों ने 19 वर्षीय एक नाबालिग को गोली मार दी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घायल की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी करण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-32 में गोली चलने की सूचना मयूर विहार थाने को मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोली लगने से घायल करण को इलाज के लिए धर्मशिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 34 (सामान्य मंशा) और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और आरोपी व्यक्तियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

करण चिल्ला गांव में एक जिम में काम करता है और उसकी मां गीता एक बूटलेगर है। महिला को 25 मई को 2.5 महीने के लिए निर्वासित कर दिया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here