Home Crime दिल्‍ली में ससुर पर गोली चलाने के आरोप में दामाद गिरफ्तार

दिल्‍ली में ससुर पर गोली चलाने के आरोप में दामाद गिरफ्तार

0
दिल्‍ली में ससुर पर गोली चलाने के आरोप में दामाद गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

Son-in-law arrested for shooting at father-in-law in Delhi - Delhi News in Hindi




नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने पैसों के विवाद में अपने ससुर पर गोली चलाई थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान नांगलोई निवासी विकास उर्फ विक्की उर्फ जॉनी के रूप में हुई, जो पहले भी हत्या और उत्पाद शुल्क अधिनियम के उल्लंघन सहित चार आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 26-27 नवंबर की दरमियानी रात को नजफगढ़ थाने में जय विहार इलाके में फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्ष वर्धन ने कहा,“पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची और घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके दामाद ने पैसे के विवाद के कारण उसे मारने के इरादे से उस पर गोली चलाई थी।”

हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। तदनुसार, विकास के घर पर छापेमारी की गई और उसे अध्यापक कॉलोनी, नांगलोई से पकड़ लिया गया।

डीसीपी ने कहा, ” जांच के दौरान, एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।”

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here