Home Crime दिल्ली : 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी द्वारा चाकू मारकर हत्या

दिल्ली : 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी द्वारा चाकू मारकर हत्या

0
दिल्ली : 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी द्वारा चाकू मारकर हत्या

[ad_1]

1 of 1

Delhi: 16-year-old girl stabbed to death by her boyfriend - Delhi News in Hindi




नई दिल्ली। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया है।पुलिस के लड़की के प्रेमी ने लड़की पर 20 से ज्यादा बार चाकू गोदा और पत्थर से कुचल कर मार डाला।

दिल्ली पुलिस देते हुए कहा दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसकी पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और मृतक के बीच संबंध थे लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया। मृतक अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी जब आरोपी ने उसे रोका, उस पर कई बार वार किया और उसे पत्थर से मारा। आरोपित फरार है उसकी तलाश की जा रही है। पीएस शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ADCP ने बताया लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है। अपराधी को पकड़ने की कोशिश जारी है। चाकू से 20 से ज़्यादा वार किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस PRO सुमन नलवा ने जानकारी देते हुए बताया कल शाहबाद डेयरी में एक हत्या का मामला सामने आया था। मामले में कई टीमें जांच कर रही हैं। आरोपी की पहचान हो गई है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here