Home Crime दिव्यांग महिला के साथ 65 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

दिव्यांग महिला के साथ 65 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

0
दिव्यांग महिला के साथ 65 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

[ad_1]

1 of 1

65 year old man raped Divyang woman - Bengaluru News in Hindi




बेंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नाड जिले के मेंगलुरु शहर के एक 65 वर्षीय व्यक्ति के मंगलवार को एक दिव्यांग महिला के साथ बलात्कार करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है जो घटना के बाद से ही लापता है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा भट सुरिंजे का रहने वाला है। इस संबंध में मेंगलुरु के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पीड़िता अपने भाई के परिवार के साथ रहती है। जब उसके भाई और भाभी काम पर गए हुए थे उस समय आरोपी घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब पड़ोसियों को लगा कि कुछ गड़बड़ है तो उन्होंने पीड़िता के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। दुष्कर्म की बात पता चलने पर सुरथकल पुलिस थाने में शिकायत की गई। बाद में मामला महिला थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा भट किराए के घर में अकेला रहता था। जब उसे पता चला कि दिव्यांग महिला दिन के समय घर में अकेली रहती है तो उसने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही वह लापता है। मामले की जांच जारी है।
–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here