Home Crime धनबाद में आदिवासी समुदाय की नाबालिग लड़की से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

धनबाद में आदिवासी समुदाय की नाबालिग लड़की से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

0
धनबाद में आदिवासी समुदाय की नाबालिग लड़की से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

Minor girl from tribal community raped in Dhanbad, two accused arrested - Dhanbad News in Hindi




धनबाद। धनबाद जिले में आदिवासी समुदाय की एक नाबालिग लड़की का रेप करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात पूर्वी टुंडी पंचायत के रुपन थाना क्षेत्र की है। नाबालिग ने लटानी गांव के दो आरोपियों पर रेप का आरोप लगाते हुए टुंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने बताया है कि शुक्रवार दोपहर दो बजे वो अपनी छोटी बहन के साथ भूतगढ़िया के जंगल में लकड़ी चुनने के लिए गयी थी।

इसी क्रम में लटानी गांव के दो युवक संतोष और बीरु कुमार बाइक से वहां पहुंचे और जबर्दस्ती पकड़कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद उन्होंने लड़की को किसी को भी इस संबंध में नहीं बताने की धमकी दी। पीड़िता से साथ गयी छोटी बहन आरोपियों को देखकर भाग गयी और घर आकर इसकी सूचना दी।

लड़की के पिता उस समय मजदूरी करने गये थे इसलिए गांव की कुछ महिलाएं पीड़िता के साथ पूर्वी टुंडी थाने पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Web Title-Minor woman from tribal group raped in Dhanbad, two accused arrested


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here