Home Crime पारिवारिक विवाद को लेकर महिला ने की पति की हत्या

पारिवारिक विवाद को लेकर महिला ने की पति की हत्या

0
पारिवारिक विवाद को लेकर महिला ने की पति की हत्या

[ad_1]

1 of 1

Woman kills husband over family dispute - Guwahati News in Hindi





गुवाहाटी। असम के बजाली जिले में एक महिला ने पारिवारिक विवाद को लेकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार रात की है। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि आरोपी जुनीता बोरा ने धारदार हथियार से अपने पति निरंजन बोरा की हत्या कर दी।

अपराध को अंजाम देने के बाद जुनीता और उसकी छह साल की बेटी भवानीपुर थाने गए, जहां गुरुवार की सुबह आरोपी ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दंपति शादी के बाद पिछले 10 साल से जुनिता के माता-पिता के घर बजाली में रह रहे थे।

निरंजन गोलाघाट का रहने वाला था।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here