Home Crime बलात्कार पीड़िता ने कर लिया आत्मदाह, चार दिनों के संघर्ष के बाद हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

बलात्कार पीड़िता ने कर लिया आत्मदाह, चार दिनों के संघर्ष के बाद हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

0
बलात्कार पीड़िता ने कर लिया आत्मदाह, चार दिनों के संघर्ष के बाद हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

[ad_1]

1 of 1

Rape victim committed suicide, breathed her last in hospital after four days of struggle - Ranchi News in Hindi




रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी में बलात्कार पीड़िता एक 25 वर्षीय महिला ने आत्मदाह कर लिया। उसे गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन चार दिनों के संघर्ष के बाद उसने आखिरकार दम तोड़ दिया।

मृतका के पिता ने इस संबंध में बिरनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

इसमें बताया गया है कि उनकी पुत्री की ससुराल हजारीबाग जिले में है। बिरनी थाना क्षेत्र का दलांगी निवासी नियाज अंसारी बीते 21 सितंबर को उसके ससुराल पहुंचा और झूठी सूचना दी कि उसकी मां बीमार है। वह उसे मायके ले जाने आया है।

नियाज के कहने पर महिला उसके साथ बाइक से मायके के लिए निकली। बाइक चला रहा नियाज उसे मायके ले जाने के बदले सुनसान जगह पर ले गया और चाकू की नोक पर उसका रेप किया।

शोर करने पर उसने जान मारने की धमकी दी। इसके बाद नियाज उसे दलांगी में एक स्कूल के पास छोड़कर भाग गया।

वह किसी तरह मायके पहुंची और घरवालों को इसकी जानकारी दी। अगले दिन उसे लेकर घरवाले जब उसकी ससुराल गए तो पति और ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया।

इधर नियाज से इस बारे में पूछताछ की गयी तो उसने कहा कि वह महिला से विवाह कर लेगा। इसे लेकर 24 सितंबर को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन घटना से आहत महिला ने 23 सितंबर की रात को खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।

उसे बोकारो जेनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने 28 सितंबर को दम तोड़ दिया।

बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि आरोपी घर से फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Web Title-Rape sufferer dedicated suicide, breathed her final in hospital after 4 days of battle


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here