Home Crime बिहार में चोरों ने वृद्ध महिला की गला रेतकर कर दी हत्या

बिहार में चोरों ने वृद्ध महिला की गला रेतकर कर दी हत्या

0
बिहार में चोरों ने वृद्ध महिला की गला रेतकर कर दी हत्या

[ad_1]

1 of 1

Thieves murdered an old woman by slitting her throat in Bihar - Patna News in Hindi




बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले के वेन थाना क्षेत्र में चोरी करने की नियत से आए बदमाशों ने एक वृद्ध महिला की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। मृतक महिला नालंदा के महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार की मां थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना भगवानपुर गांव की है, जहां एक 83 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान फूल कुमारी देवी के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि नालंदा के महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार अपनी मां के साथ बिहार शरीफ में रहते थे। दीपावली में वृद्ध महिला फूल कुमारी देवी अपनी गांव भगवानपुर आ गई थी। घर में वे अकेले रहती थी।

इसी का फायदा अज्ञात चोरों ने उठाते हुए चोरी के नियत से घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या की। अरविंद कुमार मंत्री श्रवण कुमार के काफी करीबी बताए जाते है। घटना की सूचना मिलने के बाद राजगीर के डीएसपी प्रदीप कुमार भी पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने कहा की घटना की जांच की जा रही है जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here