Home Crime बिहार में दंपति की हाथ-पैर बांधकर हत्या

बिहार में दंपति की हाथ-पैर बांधकर हत्या

0
बिहार में दंपति की हाथ-पैर बांधकर हत्या

[ad_1]

1 of 1

Couple murdered by tying hands and feet in Bihar - Patna News in Hindi




आरा । बिहार के भोजपुर जिला के सहार
थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अपराधियों ने अपने घर में सोए बुजुर्ग
दंपति की हाथ -पैर बांधकर हत्या कर दी।
पुलिस ने शुक्रवार को दंपति का शव बरामद किया। प्रथम ²ष्ट्या संपत्ति के
विवाद के कारण हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पुलिस के एक
अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एकवारी गांव निवासी विश्वनाथ सिंह (85)
एवं उनकी पत्नी ललिता देवी (80) गुरुवार की रात अपने घर में सोए थे। सुबह
इस नि:संतान दंपति का शव देखा गया तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पीरो
के पुलिस उपाधीक्षक राहुल कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की
छानबीन की। बताया जाता है कि मृतक दंपति की हाथ- पैर एवं मुंह रस्सी से
बांधकर गला दबाकर हत्या की गई है।

कुमार ने बताया कि शव को
पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा पूरे मामले की
छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही
मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम ²ष्टया संपत्ति विवाद का मामला
प्रतीत हो रहा है।

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here