Home Crime बिहार में बच्चा चोरी के शक में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

बिहार में बच्चा चोरी के शक में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

0
बिहार में बच्चा चोरी के शक में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

[ad_1]

1 of 1

Woman tied to tree, beaten up on suspicion of child-lifting in Bihar - Patna News in Hindi




पटना। बिहार के सीतामढ़ी जिले में बच्चा चोरी के शक में एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटा गया। चौंकाने वाली बात यह है कि हमलावरों में अधिकांश महिलाएं थीं, जिन्होंने दावा किया कि महिला ने आम के बगीचे में खेल रहे एक बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बच्चे द्वारा कथित तौर पर शोर मचाए जाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए और महिला को पकड़ लिया।

घटना परिहार थाना क्षेत्र के बरही गांव की है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कुछ पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं को पीड़िता को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई करते देखा जा सकता है।

पीड़िता ने बताया कि घटना के वक्त वह अपनी बेटी के घर से लौट रही थी।

पीड़िता को यह कहते हुए सुना जा सकता है, चूंकि कोई बस उपलब्ध नहीं थी, मैं अपने घर की ओर जा रहा थी। मैंने कोई बच्चा नहीं चुराया। यह गलतफहमी का मामला है। कृपया मुझे बचाएं।

परिहार थाने के एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता को हिंसक भीड़ के चंगुल से छुड़ा लिया गया है।

एसएचओ ने कहा, हम महिला और उसकी बेटी के बयानों और उस पर बच्चा चोरी का आरोप लगाने वालों के बयानों की जांच करेंगे।

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here