Home Crime बिहार : लापता बच्ची का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या कर बेसमेंट में दफनाया

बिहार : लापता बच्ची का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या कर बेसमेंट में दफनाया

0
बिहार : लापता बच्ची का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या कर बेसमेंट में दफनाया

[ad_1]

1 of 1

Bihar: Missing girls body found, murdered after rape and buried in basement - Begusarai News in Hindi




बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई और उसके बाद शव को छिपाने की नियत से घर के बेसमेंट में ही दफना दिया गया।

इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि 10 वर्षीय बच्ची 24 जुलाई से लापता थी।

परिजनों ने पुलिस से पड़ोसी पर शक जाहिर किया। इसके बाद पड़ोसी के नौकरों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पड़ोसी के घर के बेसमेंट में शव को दबा दिया।

आरोप है कि पड़ोसी के घर मेहंदी तोड़ने गई बच्ची को पड़ोसी ने उसे पकड़कर ना सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी हत्या कर अपने घर के बेसमेंट में दफना दिया।

तेघड़ा के पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Web Title-Bihar: Missing ladies physique discovered, murdered after rape and buried in basement


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here