Home Crime बेंगलुरु में धर्म परिवर्तन की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़

बेंगलुरु में धर्म परिवर्तन की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़

0
बेंगलुरु में धर्म परिवर्तन की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़

[ad_1]

1 of 1

Honey trap gang busted for extorting money by threatening religious conversion in Bengaluru - Bengaluru News in Hindi




बेंगलुरु। कर्नाटक में तीन लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ, जो लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने की धमकी देकर भारी रकम वसूलता था।

पुलिस के मुताबिक, घटना बेंगलुरु के पुत्तेनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शरण प्रकाश बालिगेरा, अब्दुल खादर और यासीन के रूप में हुई है।

मुंबई की मॉडल नेहा उर्फ मेहर और एक अन्य आरोपी नदीम की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कहा कि नेहा टेलीग्राम के जरिए बेंगलुरु में 20-50 साल की उम्र के भोले-भाले लोगों से संपर्क करती थी।

इसके बाद वह लक्ष्य को जेपी नगर पांचवें चरण स्थित अपने आवास पर बुलाती। जैसे ही वे उनके घर में प्रवेश करते थे, वह बिकनी में उनका स्वागत करती थी।

बाद में, गिरोह घर के अंदर घुस जाता था और लड़की के साथ पीड़ितों की तस्वीरें और वीडियो लेता था। वे पीड़ित का मोबाइल छीन लेते थे और सारे कॉन्टैक्ट नोट कर लेते थे।

भुगतान न करने पर वे निजी तस्वीरें और वीडियो संपर्कों के बीच प्रसारित करने की धमकी देते थे।

बदमाश पीड़ितों को उस मॉडल से शादी करने के लिए कहते थे, इसके लिए उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए कहा जाता था, क्योंकि वह अपने को मुस्लिम बताती थी।

वे इस बात पर भी जोर देते कि पीड़ितों का तुरंत खतना कराया जाए।

डरे हुए पीड़ित आरोपियों को मोटी रकम दे देते थे।

जब एक पीड़ित ने साहस जुटाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो गिरोह का भंडाफोड़ हो गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरोह ने 12 लोगों से जबरन वसूली की थी।

पुलिस इस गिरोह के और भी मामलों में शामिल होने की आशंका जता रही है और जांच कर रही है(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Web Title-Honey entice gang busted for extorting cash by threatening non secular conversion in Bengaluru


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here