Home Crime बेंगलुरु स्कूल में लड़कों ने की लड़कियों के साथ छेड़खानी, FIR दर्ज

बेंगलुरु स्कूल में लड़कों ने की लड़कियों के साथ छेड़खानी, FIR दर्ज

0
बेंगलुरु स्कूल में लड़कों ने की लड़कियों के साथ छेड़खानी, FIR दर्ज

[ad_1]

1 of 1

Boys molest girls in Bengaluru school, FIR lodged - Delhi News in Hindi




बेंगलुरु। यहां एक निजी स्कूल के लड़कों के एक समूह के खिलाफ अपनी कक्षा की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

घटना बसवेश्वरनगर थाना क्षेत्र की बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, इसके बारे में पता चलने पर लड़की के माता-पिता में से एक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मंगलवार को आठवीं कक्षा के लड़कों ने अश्लील हरकत की।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी लड़कों ने अपने कपड़े उतारकर लड़कियों से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें प्रताड़ित किया।

घर पहुंचकर छात्राओं ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई।

एक अभिभावक ने अंग्रेजी कक्षा में हुई इस घटना पर प्रबंधन से सवाल किया और लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

लेकिन, प्रबंधन ने शिकायत को नजरअंदाज कर दिया।

आखिरी बेंच पर बैठे आरोपी लड़के अश्लील हरकतें कर रहे थे। अभिभावकों ने छात्रों द्वारा स्नैपचैट ऐप के इस्तेमाल पर भी चिंता व्यक्त की।

इससे चिंतित होकर लड़की के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here