Home Crime रांची में ब्लैकमेल कर नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा पुलिसकर्मी

रांची में ब्लैकमेल कर नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा पुलिसकर्मी

0
रांची में ब्लैकमेल कर नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा पुलिसकर्मी

[ad_1]

1 of 1

Policeman keeps raping minor by blackmailing him in Ranchi - Ranchi News in Hindi




रांची। रांची पुलिस के एक एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) पर 12 साल की लड़की ने नग्न तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने के मामले में सुखदेव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

लड़की का कहना है कि पुलिसकर्मी उसके माता-पिता की हत्या की धमकी देते हुए उसे चुप रहने पर मजबूर करता रहा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी पुलिसकर्मी का नाम नीरज खोसला है। उसकी तैनात पीसीआर में है। अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

आरोप लगाने वाली लड़की सुखदेवनगर इलाके की रहने वाली है। पिछले कुछ महीनों से वह बिहार के नालंदा में अपनी बुआ के यहां रह रही थी। इस दौरान उसकी तबीयत बिगडी गई। तब उसने डरते हुए बुआ को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद उसकी बुआ उसे लेकर रांची पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई गई।

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने धमकी देकर उसकी नग्न तस्वीर उतार ली थी और इसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here