Home Crime UP में वकील नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

UP में वकील नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

0
UP में वकील नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

Lawyer arrested for raping minor girl in UP - Meerut News in Hindi




मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोप में 67 वर्षीय एक वकील को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रमेश चंद्र गुप्ता के रूप में हुई। एडवोकेट रमेश चंद्र गुप्ता मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद 12 जून को उन्हें पद से हटा दिया गया और बार एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी गुरुवार को दी। पुलिस के मुताबिक, लड़की गुप्ता के ऑफिस में असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी।

शहर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि मई के आखिरी सप्ताह में लड़की के लापता होने की सूचना उसके परिवार के सदस्यों ने दी थी, जिन्होंने दौराला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने 16 जून को पीड़िता को बरामद कर अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसका बयान दर्ज किया गया और इसी के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत धाराएं बढ़ाई गईं।

पुलिस ने गुप्ता की तलाश शुरू की और उसके आवास पर छापेमारी की। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। एसपी ने कहा कि उनके खिलाफ दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने अपने बयान में वकील के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता अरविंद मारवाड़ी और संजीव सिक्का का भी नाम लिया है।

एएसपी ने कहा, उनके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं और उसके आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

एएसपी ने कहा कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में वकील रमेशचंद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी न्यायालय समक्ष पेश किया गया, जहां से वकील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य दो आरोपियों सबूत जुटाए जा रहे हैं और उसके आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here