Home Crime केरल : महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार

केरल : महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार

0
केरल : महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

Kerala: One arrested for raping a female doctor - Thiruvananthapuram News in Hindi




तिरुवनंतपुरम। केरल के कोझिकोड जिले में पिछले तीन महीने से एक महिला डॉक्टर से बार-बार बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। डॉक्टर थिसुर के रहने वाले निशाम बाबू के साथ मैसूरु के एक निजी अस्पताल में काम कर रही थीं। निशाम वॉर्ड बॉय का काम करता है।

इसके बाद उसने अस्पताल में अच्छी नौकरी का झांसा देकर डॉक्टर को कोझिकोड बुलाया। जब वह कोझिकोड पहुंचीं तो उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।

इसके बाद बाबू ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया और जब उसने मांगों को मानने से इनकार कर दिया, तो उसने डॉक्टर की निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस हरकत में आई और उसे हिरासत में ले लिया।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here