Home Crime दिल्ली में बाइक बदमाशों का आतंक : लूट की दो वारदात की, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दिल्ली में बाइक बदमाशों का आतंक : लूट की दो वारदात की, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

0
दिल्ली में बाइक बदमाशों का आतंक : लूट की दो वारदात की, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

[ad_1]

1 of 1




दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों का आतंक से दहशत का माहौल बन गया है। बाइक पर आए बदमाशों ने तीन दिनों में दो वारदातों को अंजाम देकर सात लाख रुपए लूट लिए। एक वारदात शास्त्री पार्क इलाके में कल रात 11 बजे की है और दूसरी वारदात 14 जनवरी की रात को रूप नगर इलाके में हुई थी। दोनों वारदातों में 7 लाख रुपए लूटे गए हैं।
सूत्रों के अनुसार शास्त्री पार्क इलाके में कल रात 11 बजे एक मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाले शख्स के साथ लूटपाट हुई। वह दुकान बंद कर रहा था उसी दौरान बाइक पर 2 बदमाश आए, बैग छीना और पैर में गोली मारकर भाग गए। बैग में दो लाख रुपए नकद थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। यह वारदात सीसीटीवी में दर्ज हुई है।

इस तरह दूसरी वारदात 14 जनवरी की रात को दिल्ली के शक्ति नगर, रूप नगर इलाके में हुई है। यहां 2 मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोगों ने 42 वर्षीय व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली मारकर लूटपाट की थी। बदमाश पीड़ित से 5 लाख रुपए लूट कर ले गए। लूट की वारदात उत्तरी दिल्ली के उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में हुई।
राजधानी दिल्ली में लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही लूट की इन वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। उक्त दोनों वारदातों में बदमाश बाइक पर हेलमेट लगाकर आए थे। पैर में गोली मारकर लूटपाट की गई।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Web Title-Terror of motorbike miscreants in Delhi: two incidents of theft, incident captured in CCTV


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here