Home Crime दिल्ली में ज्वैलर के घर के बाहर चली गोलियां, दो गिरफ्तार

दिल्ली में ज्वैलर के घर के बाहर चली गोलियां, दो गिरफ्तार

0
दिल्ली में ज्वैलर के घर के बाहर चली गोलियां, दो गिरफ्तार

[ad_1]

1 of 1

Bullets fired outside jewelers house in Delhi, two arrested - Delhi News in Hindi




नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पूर्वोत्तर दिल्ली में एक जौहरी के घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान दिल्ली के सोनिया विहार निवासी सोनू शर्मा (30) और सुमित गुप्ता (20) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा कि दिल्ली के थर्ड पुश्ता सोनिया विहार निवासी रिंकू जयसवाल ने रिपोर्ट कराई कि शुक्रवार सुबह करीब 00:30 बजे किसी ने उनके घर पर गोलीबारी की।

रिंकू सोनिया विहार में एक छोटी सी आभूषण की दुकान चलाता है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि दो लड़के मोटरसाइकिल पर आए और उनके घर पर फायरिंग की।

डीसीपी ने कहा, “रिंकू के बयान पर गोलीबारी का मामला दर्ज किया गया है। रिंकू को संदेह है कि उसके पुराने परिचित सोनू शर्मा ने उसके घर पर गोलीबारी की है क्योंकि उनके बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था।”

इसके बाद, दो गिरफ्तारियां हुईं और सोनू ने खुलासा किया कि रिंकू पर उसके कुछ पैसे (लगभग तीन लाख रुपये) बकाया थे और वह रिंकू पर इसे वापस करने के लिए दबाव बनाना चाहता था।

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


[adinserter block=”4″]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here